फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साज के बच्चे ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लौहर पश्चिम गांव में सोमवार की सुबह एक बालक ने खुदकुशी कर ली। बेटे की मौत से मां बेसुध हो गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर पश्चिम गांव निवासी अरविंद पाल का बड़ा बेटा अर्पित पाल (12) का सोमवार की सुबह अपने छोटे भाई आदित्य से किसी बात पर कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अर्पित कमरे में चला गया।
अर्पित ने साल के सहारे बल्ली में फंदा डालकर फांसी लगा ली। जब मां वहां पहुंची तो कमरा बंद था। इसके बाद मां बयाला से कूदकर कमरे में पहुंची और बेटे को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बड़े बेटे की मौत से मां अपनी सुध-बुध खो बैठी है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसओ धम्मौर रवि कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। एसओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि अर्पित का अपने छोटे भाई से कुछ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें