फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे से दियरा सब स्टेशन बंद

Mon, 18 Jan 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवीए के हाईटेंशन लाइन का तार कादीपुर- दियरा मार्ग पर गिरने से दियरा सब स्टेशन 36 घंटे से बंद हो गया है। तार गिरने से सब स्टेशन क्षेत्र के करीब एक लाख लोग प्रभावित हैं। आपूर्ति बहाल करने के लिए जमीन पर गिरे चार पोलों का तार खींचने का काम चल रहा है। मंगलवार तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद इंजीनियर जता रहे हैं।
विज्ञापन



रविवार की सुबह अचानक कादीपुर से दियरा विद्युत मार्ग के बीच घूरीपुर गांव के पास 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार चार खंभों का गिर गया। तार गिरने से दियरा सब स्टेशन बंद हो गया। छानबीन के बाद सोमवार की सुबह से हाईटेंशन लाइन का तार पोल पर चढ़ाने का कार्य सोमवार की सुबह से शुरू हुआ। इस बीच करीब 36 घंटे से पूरा सब स्टेशन बंद रहने से उप केंद्र से जुड़े करीब एक लाख लोग प्रभावित हैं। लोगों के घरों में अंधेरा है और पानी, आटा व तेल मशीन समेत अन्य छोटे-छोटे कारखाने बंद हैं। सोमवार की शाम तक तीन पोल पर हाईटेंशन लाइन का तार खींचा जा सका था।

इंजीनियरों ने मंगलवार तक कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल करने की उम्मीद जताई है। अधिशाषी अभियंता चंद्रजीत प्रसाद का कहना है कि समस्या की जानकारी अधीनस्थों ने नहीं दी थी। जल्द कार्य पूरा कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें