फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 4.58 करोड़ रुपये से बनेगा उप निबंधन कार्यालय

Sat, 07 Mar 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लंभुआ में निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर व लंभुआ में 4.58 करोड़ रुपये से बन रहे उप निबंधन कार्यालय के पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने दूसरी किस्त में 2.30 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। हालांकि अभी दूसरी किस्त कार्यदायी संस्था को नहीं मिली है, लेकिन कार्यदायी संस्था ने बंद कार्य को फिर शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

बैनामा कार्य में विभाग व लोगों की दिक्कतों को देखते हुए विभाग की मांग पर शासन ने दोनों तहसीलों में विभागीय भवन बनाने की स्वीकृति दी थी। इसके लिए दोनों तहसीलों के लिए बराबर धनराशि स्वीकृत की थी। इसका कार्य उप्र राज्य निर्माण एवं सहकारी संघ को सौंपा गया है। पहली किस्त में दो करोड़ 28 लाख रुपये मिलने पर कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू करा दिया था, पहली किस्त की राशि खत्म होने पर दूसरी किस्त की मांग की गई थी, लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ी की वजह से समय पर धनराशि नहीं मिलने पर कार्यदायी संस्था ने कार्य रोक दिया था।
इसके बाद शासन ने दूसरी किस्त की बची धनराशि की स्वीकृति पिछले दिनों दे दी। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि शासन से धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी मिलते ही कार्य शुरू करा दिया है। जयसिंहपुर के भवन का पेंटिंग का कार्य चल रहा है। लंभुआ में फिनिशिंग कार्य चल रहा है। मई तक दोनों भवनों का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। स्टाम्प के उप महानिरीक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि शासन ने कार्यदायी संस्था को धनराशि आवंटित कर दिया है। भवन बनने से विभाग व लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें