फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बॉक्स जलने से डाकखाना उपकेंद्र ठप

Tue, 19 Jan 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी के बीच मंगलवार की दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे शहर के दरियापुर के पास 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स अचानक जल गया। केबल बॉक्स जलते ही शहर का डाकखाना उपकेंद्र ठप हो गया। अचानक उपकेंद्र बंद होते ही हायतौबा मच गई। कर्मियों के साथ इंजीनियर फॉल्ट की छानबीन में जुट गए। काफी देर बाद दरियापुर के पास केबल बॉक्स जलने का पता चला।
विज्ञापन


इधर, उपकेंद्र ठप होते ही इससे जुड़ी करीब एक लाख की आबादी प्रभावित रही। बूंदाबांदी के बीच भीषण ठंड में लोग परेशान रहे। दोपहर बाद से बिजली आपूर्ति बंद रहने से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज बाधित रहा।

बूंदाबांदी के बीच करीब तीन घंटे बाद इंजीनियरों एवं कर्मियों ने केबल बॉक्स का फॉल्ट दुरुस्त करवाकर आपूर्ति बहाल की। फॉल्ट की वजह बूंदाबांदी बताई जा रही है। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि केबल बॉक्स की खामीं को दूर करके आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


व्यथा निवारण फोरम अब नौ को
विद्युत वितरण की ओर से बुधवार को डाकखाना उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं के लिए आयोजित होने वाला व्यथा निवारण फोरम का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी एसडीओ एके सिंह ने दी। बताया कि मौसम की खराबी की वजह से कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम नौ फरवरी को आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें