सेमरी बाजार। विरसिंहपुर स्थित 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल में शनिवार को एक नए उपकेंद्र का उद्घाटन किया गया। विधायक राज प्रसाद उपाध्यक्ष ने इसका शुभारंभ किया।
यह उपकेंद्र अस्पताल को सामान्य ग्रामीण फीडर पर निर्भरता से राहत देगा। बिजली कटौती और स्थानीय फॉल्ट के कारण होने वाली परेशानी कम होगी। पहले लाइन में फॉल्ट या ओवरलोड होने पर अस्पताल की सेवाएं प्रभावित होती थीं। नए उपकेंद्र से अस्पताल को एक अलग विद्युत मार्ग मिल गया है। पानी की मोटर और पंखे जैसी अन्य जरूरी सुविधाएं भी सुचारु रूप से चलेंगी। संवाद