फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विद्यार्थियों को कल से मिलेगा स्मार्टफोन

Fri, 12 Jan 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर l केएनआई पीएसएस के स्वायत्तशासी संस्थान में शनिवार से विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा l संस्थान के प्राचार्य प्रो़ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्टफोन वितरण 13 जनवरी से पहली फरवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत संस्थान के स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी से पहली फरवरी तक सभी संकायों के कुल 3170 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा।

13 जनवरी को बीएससी गृह विज्ञान व बीएड, 16 जनवरी को विधि, 18 व 19 जनवरी को बीए, 20, 24 व 27 जनवरी को बीएससी, 29 व 30 जनवरी को बीएससी कृषि तथा 31 जनवरी व पहली फरवरी 2024 को बीकाम के विद्यार्थियों को उनके संकाय में ही स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। स्मार्टफोन 2021-22 एवं 2022-23 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ही दिया जागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें