फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी

Fri, 12 Jan 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। विकसित भारत संकल्प यात्रा बृहस्पतिवार को विनगी और एकलखी गांव पहुंची। शासन से संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन




एकलखी गांव में प्रधान पुष्पा सिंह ने संकल्प यात्रा का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब गांव का गरीब, किसान व मजदूर आर्थिक रूप से संपन्न होगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और 35 पात्रों के आवेदन पत्र लेकर पंचायत सचिव पीएल यादव को दिया।

कृषि विभाग के एडीओएजी जुबेर ने योजनाओं के बारे में बताया। चिकित्सक डाॅ. अरुणेश ने आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने एकलखी से हरौरा मुख्य मार्ग के निर्माण कराए जाने का मुद्दा उठाया। सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने कहा कि सड़क का निर्माण जल्द शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में संकल्प यात्रा अपने दूसरे पड़ाव के तहत विनगी गांव पहुंची। यहां प्रधान प्रतिनिधि ने सभी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का स्वागत किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर राम अचल, बलवंत सिंह, विवेक सिंह, धर्मेंद्र यादव, सल्लू तिवारी व ओमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें