फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गणित के प्रश्नों में उलझे विद्यार्थी, औसत रही संस्कृत

Tue, 17 Mar 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 2065 परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों ने गणित की लिखित परीक्षा दी, जबकि कक्षा एक और दो के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

गणित के प्रश्नों में ज्यादातर विद्यार्थी जूझते दिखे। कुछ बच्चों ने बताया कि उनका गणित का प्रश्नपत्र अच्छा रहा है। कक्षा छह के छात्र शुभम यादव ने बताया कि दो प्रश्न ज्यादा कठिन थे, बाकी के उत्तर बड़े आसानी से मिल गए। शुभांगी ने बताया कि गणित के प्रश्न हल करने में काफी परेशानी हुई। दूसरी पाली में आयोजित उर्दू और संस्कृत के प्रश्नपत्र सरल रहे। कक्षा सात की छात्रा अंशिका द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने सभी प्रश्न अच्छे से हल किए हैं, कक्षा आठ के छात्र शिव शंकर मिश्र ने बताया कि उन्होंने समय से पहले ही सभी प्रश्नों को हल कर लिया।
विज्ञापन

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व एआरपी को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें