फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विद्यार्थी कॅरिअर के प्रति सकारात्मक सोच रखें

Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कमला नेहरू संस्थान की कार्यशाली में सवाल पूछती छात्रा। स्रोत- संस्थान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के समाजशास्त्र और मनोविज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कॅरिअर तैयारी और कौशल विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरिअर के अवसरों, आवश्यक कौशल उन्नति और रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम स्टेप अहेड यूथ फाउंडेशन के कैंपस कनेक्टिविटी पर आधारित था।
विज्ञापन

कार्यशाला की शुरुआत प्राचार्य सुनील प्रताप सिंह और उप प्राचार्य शक्ति सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्टेप अहेड इंडिया के सह संस्थापक व मुख्य वक्ता आशू यादव और परियोजना समन्वयक अजय कुमार मिश्रा ने सरकारी, गैर-सरकारी, कॉरपोरेट, शिक्षा, अनुसंधान, आंकड़े और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में अवसरों की जानकारी दी। वक्ताओं ने नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संप्रेषण, रिपोर्ट लेखन और डिजिटल कौशल के महत्व पर चर्चा की।
मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को कॅरिअर के प्रति सकारात्मक सोच रखने को कहा। वक्ताओं ने प्रशिक्षुता, छात्रवृत्ति और मार्गदर्शन से कॅरिअर तैयारी पर जोर दिया। विद्यार्थियों में व्यावहारिक दक्षता और भविष्य की चुनौतियों के प्रति तैयारी विकसित करने की जानकारी दी गई। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष नीतू सिंह ने कॅरिअर विकास में एआई जैसे उपकरणों के प्रयोग को महत्वपूर्ण बताया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया। परीक्षा नियंत्रक प्रवीण कुमार सिंह ने विभागों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें