फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विद्यार्थियों ने साझा किए कॅरिअर विकल्पों की जानकारी, लगाए स्टॉल

Tue, 04 Nov 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के राजकीय हाईस्कूल कनकपुर ​शिकवा ऐंजर में आयोजित कॅरिअर मेले में में विद्या​र्थियों के
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। राजकीय हाईस्कूल कनकपुर शिकवा ऐंजर में मंगलवार को कॅरिअर मार्गदर्शन मेला जगा। छात्र-छात्राओं ने अपने कॅरिअर के विकल्पों को प्रदर्शित कर स्टॉल लगाए। कक्षा-10 के छात्र अनुकल्प ने जनसंपर्क अधिकारी व ऑनलाइन कॅरिअर चुनाव एप की जानकारी दी।
विज्ञापन

छात्र नरेंद्र ने कार्टोग्राफर (मानचित्रकार), विजय ने साइबर सुरक्षा, शुभम ने ब्लॉगिंग, अमित ने आर्किटेक्ट, काजल ने ग्लास डिजाइनिंग, अंबर ने विधि, पल्लवी ने प्राथमिक शिक्षक, मोनिका ने कॉलेज प्राध्यापक, अंशिका ने नर्सिंग के स्टॉल लगाकर संबंधित जानकारी साझा की।
सिम्मी ने डांसथेरेपी, अंजली ने सामान्य चिकित्सक, उमा ने शैक्षणिक एप, शालिनी ने पुस्तकालयाध्यक्ष, अंशिका, कोमल, रुचि व संजना ने हस्तकला, संगीता, महिमा व अंशिका ने मूंज उत्पाद का स्टॉल लगाकर संबंधित जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि तहसीलदार बल्दीराय अरविंद तिवारी स्टॉलों का निरीक्षण कर बच्चों के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

संचालन संगीता ने किया। इस दौरान वित्तीय साक्षरता सलाहकार ईश्वर दत्त पांडेय, केश कुमारी विद्यालय के प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी, संजय मिश्र, दिवाकर वर्मा, निम्मी शुक्ला, डाॅ. प्रमोद अग्रहरि, चारुल गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीती यादव, रुचि मौर्य सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें