-केएनआईपीएसएस में आयोजित व्याख्यान माला को संबोधित करते विशेषज्ञ। -स्रोत : संस्थान
सुल्तानपुर। केएनआईपीएसएस के रसायन शास्त्र विभाग के तत्वावधान में सोमवार को बाबू केएन सिंह स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन हुआ। इसमें नैनो टेक्नोलॉजी एवं उसके अनुप्रयोग विषय पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
व्याख्यान माला का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह व मुख्य अतिथि कर्नाटक राज्य शिक्षा परिषद के सदस्य प्रो. एसए पाटिल ने बाबू केएन सिंह और मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण कर किया। प्रो. एसए पाटिल ने नैनो पार्टिकल के उद्भव, बनाने के तरीके और इसके बहुआयामी अनुप्रयोगों के बारे में बताया।
व्याख्यान में रसायन शास्त्र के एमएससी द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर व बीएससी षष्ठम सेमेस्टर के 200 छात्र-छात्राओं ने रासायनिक क्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार वर्मा, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह, मुकेश कौशल, साविस्ता परवीन, आनंद श्रीवास्तव व विजेता सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।