फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नहीं दे पाए आईटीआई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई स्थित आईटीआई के प्राचार्य की ओर से ऑनलाइन ब्यौरा नहीं फीड कराने से छह छात्रों का भविष्य संकट में हो गया है। इस कमी के कारण बुधवार को निर्मला देवी कॉलेज में आयोजित दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में उन्हें शामिल नहीं किया गया। इससे नाराज छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा काटते हुए आईटीआई प्राचार्य व लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


तिलोई स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिक की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार से गौरीगंज स्थित निर्मला देवी कॉलेज में होनी थी। आईटीआई की परीक्षा देने के लिए जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो छह छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। परीक्षा से वंचित होने के बाद छात्रों ने हंगामा काटते हुए आईटीआई परीक्षा केंद्र के प्राचार्य को शिकायती पत्र सौंपा।

शिकायती पत्र में तिलोई के आईटीआई के प्राचार्य हरीश मिश्र व लिपिक जैनेंद्र पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना था कि प्राचार्य व लिपिक ने विभागीय वेबसाइट पर छात्रों का ब्यौरा ऑनलाइन नहीं किया। ब्यौरा ऑनलाइन नहीं होने से उन्हें कॉलेज द्वारा प्रवेश पत्र नहीं मिला और न ही उन्हें परीक्षा में बैठने दिया गया।
विज्ञापन


बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा करने वाले छात्रों ने आईटीआई के नोडल प्राचार्य को शिकायती पत्र सौंप परीक्षा दिलवाने के साथ ही कॉलेज प्राचार्य व लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र सौंपने वाले छात्रों में पवन कुमार सोनी, सद्दाम अहमद, शमीम इहमद, रामसरन, शिवम शुक्ल व अमिर खां शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें