फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने वापस ली हड़ताल

Wed, 04 Nov 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को मध्य रात से चक्का जाम कर हड़ताल रोडवेज कर्मियों ने वापस ले ली है। बुधवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रांतीय प्रबंध समिति के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। रोडवेज बस स्टेशन पर हुई गेट मीटिंग में हड़ताल स्थगित होने की जानकारी रोडवेज के कर्मचारियों को दी गई।  
विज्ञापन


नौ सूत्री मांगों का समाधान नहीं होने और बीते अप्रैल माह में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, परिवहन निगम व  शासन के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता में बनी आपसी सहमति में लिए गए निर्णयों  को लागू नहीं किए जाने से नाराज रोडवेज कर्मियों ने बुधवार की मध्य रात 12 बजे से पांच नवंबर को दोपहर 12 बजे तक काम बंद चक्का  जाम करने की घोषणा की थी। बुधवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रांतीय प्रबंध समिति के बीच वार्ता हुई।

वार्ता में सात बिंदुओं पर समझौता होने के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। शहर स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर हुई गेट मीटिंग में शाखा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कर्मचारियों को हड़ताल वापस होने की जानकरी दी। इस मौके पर डीपी सिंह, एसएन दुबे, हरिश्चंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, जीत बहादुर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें