फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्रा ने ऑनलाइन मंगाया सल्फास, खाकर दे दी जान

Sun, 05 Apr 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/कादीपुर। सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया गांव की एक बीएड द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने ऑनलाइन एप से सल्फास मंगवाकर खा लिया। उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर में छात्रा की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह घर पर छात्रा लक्ष्मी (24) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल अकबरपुर ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। छात्रा की बड़ी बहन अंजली व भाई विवेक का आरोप है कि लक्ष्मी ने एक शॉपिंग एप के माध्यम से सल्फास ऑर्डर किया था, जिसकी डिलीवरी 27 मार्च को हुई थी।

इस बात का खुलासा छात्रा के मोबाइल फोन की जांच से हुआ है। अलीगंज इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक एप के माध्यम से सल्फास दवा मंगाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


परिवार में पसरा मातम : बेटी की असमय मौत से घर में मातम पसर गया है। पिता योगेंद्र गहरे सदमे में हैं, वहीं मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि खतरनाक कीटनाशक और जहरीले पदार्थ ऑनलाइन कैसे बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें