गोसाईगंज। धनपगंज के टीकर निवासी बाइक सवार अमर बहादुर (42) शुक्रवार रात आठ बजे डोडापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)