फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुएं में गिरने से छात्रा की मौत

Mon, 02 Mar 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गोसाईगंज के मिश्रौली गांव में घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
गोसाईगंज। मिश्रौली निवासी पंकज मिश्र की पुत्री नैंसी (18) रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे अज्ञात कारणों से गांव स्थित कुएं में गिर गई। वह इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने कुएं में रस्सी व कांटा डालकर करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन

नैंसी को कड़ी मशक्कत से किसी तरह से कुएं से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोसाईगंज थाने के अपराध निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। मृतका के पिता पंकज मुंबई में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी नीतू व तीन बच्चे रहते हैं। नैंसी सबसे बड़ी पुत्री थी। उसके बाद छोटी बहन प्रियांशी व छोटा भाई आयुष है। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें