फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, लापरवाही मिली तो निरस्त होगा लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खाद की किल्लत और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतों के बीच कृषि विभाग ने उर्वरक विक्रेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में ''''समितियों पर ताले, खाद का संकट'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल की अगुवाई में लंभुआ क्षेत्र में कई खाद बिक्री केंद्रों पर छापा मारा गया। जांच के दौरान संदिग्ध स्टॉक से नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी।
आईएफएफडीसी केंद्र सैता सराय में खाद वितरण में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया गया। यहां संदिग्ध खाद के नमूने लिए गए। इसके अलावा प्रिंस खाद भंडार और शर्मा खाद भंडार का निरीक्षण कर अभिलेखों तथा पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक का मिलान किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर सब्सिडी वाली खाद बेचने के निर्देश दिए। अधिक कीमत वसूलने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


जल्द पहुंचेगी डीएपी की दो रैक
जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल ने बताया कि जल्द ही डीएपी रैक पहुंचेगी। इसके बाद करीब एक सप्ताह में इफको की दूसरी रैक आने की संभावना है। खाद मिलते ही रेलवे रैक पॉइंट से सहकारी समितियों और अन्य बिक्री केंद्रों तक भेजी जाएगी। किसानों से जरूरत के मुताबिक ही खाद खरीदने और भंडारण नहीं करने की अपील की गई है। एनपीके, टीएसपी और सिंगल सुपर फास्फेट का इस्तेमाल चना, मटर, मसूर, सरसों और गेहूं की बोआई में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें