फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बूथों को किया जाए मजबूत, कार्यकर्ता पुनरीक्षण अभियान में करें सहयोग

Fri, 20 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पार्टी  कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते प्रदेश महामंत्री।-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी बूथ स्तर से करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना होगा। सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए उन्होंने प्रमुख लोगों को संगठन से जोड़ने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक की। महामंत्री ने निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 22 से 24 नवंबर तक छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए घर-घर संपर्क करने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए। बताया कि प्रदेश में करीब एक करोड़ मतदाता ऐसे हैं, जिनका पता नहीं चल पा रहा है। इनमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल हैं। महामंत्री ने विधानसभा संचालन समितियों की बैठकें शीघ्र करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर विपक्ष के दावों का तथ्यों के साथ जवाब देना होगा। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें