फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुई पांच क्विंटल सरिया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मंगलवार को चोरी हुई पांच क्विंटल सरिया पुलिस ने बुधवार को बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक डंपर को भी सीज कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में ठेकेदारी और अन्य काम करते थे।
विज्ञापन

धनपतगंज थाने में मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एडमिन शुभम मिश्र निवासी काजी का पुरवा रुदौली जिला अयोध्या ने सूचना दी कि साइट से सात क्विंटल सरिया चोरी हो गई है। एसओ मनोज शर्मा ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने मायंग गांव में छापा मारकर शिव शंकर तिवारी के घर पर डंपर से उतारी जा रही पांच क्विंटल 18 किलोग्राम सरिया बरामद कर लिया।
पुलिस ने शिव शंकर से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने यह सरिया खरीदी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेम कुमार निवासी चापर थाना मोहद्दीनगर जनपद समस्तीपुर, कृष्ण प्रताप सिंह निवासी नुवावां वैदरा थाना बीकापुर जनपद अयोध्या, शिवशंकर तिवारी निवासी रूपधर तिवारी का पुरवा मजरे मायंग, राज बहादुर सिंह निवासी जगदीशपुर थाना इनायतनगर जनपद सुल्तानपुर और रविंद्र सिंह निवासी ग्राम सहदेस थाना फेफना जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच में से चार आरोपी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में ठेकेदारी और डंपर चलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें