सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का बुुधवार को जिलाधिकारी ने जायजा लिया। डीएम ने प्लांट को बेहतर ढंग से स्थापित करने का निर्देश दिया है। कहा कि प्लांट संचालित होने से मरीजों की ऑक्सीजन संबंधी दिक्कतें दूर की जा सकेंगी।
डीएम रवीश गुप्ता ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला महिला अस्पताल व टीबी क्लीनिक में चल रहे टीकाकरण का भी जायजा लिया। चिकित्सकों के साथ बैठक करके टीकाकरण समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला महिला अस्पताल में स्थापित पीकू (पीडियट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट) वार्ड के व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अनुपलब्ध सामग्री को तत्काल मंगवाने का निर्देश दिया।
उन्होंने तीसरी लहर के मद्देनजर पहले से ही पूरी तैयारी रखने का निर्देश संबंधित को दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. एससी कौशल समेत संबंधित मौजूद रहे।