फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चलेगा अभियान, बुखार के हर मरीज की होगी जांच

Fri, 12 Jun 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मलेरिया की रोकथाम और मरीजों की समय रहते पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक जून से 30 जून तक विशेष मलेरिया रोधी माह अभियान शुरू किया है। बुखार से पीड़ित प्रत्येक मरीज की जांच कर मलेरिया के संदिग्ध और संक्रमित मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। विभाग ने जिले की 10 प्रतिशत आबादी की मलेरिया जांच का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि रैलियां, बैठकें, गोष्ठियां, कार्यशालाएं और पंपलेट वितरण कर लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। साथ ही आशा कार्यकर्ता मरीजों की नियमित निगरानी और देखभाल सुनिश्चित करेंगी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वंशीलाल ने लोगों से घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने देने की अपील की है।
मलेरिया के प्रमुख लक्षण
सहायक जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तेज बुखार के साथ ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी और थकान, उल्टी या मतली आना मलेरिया के सामान्य लक्षण हैं। गंभीर मामलों में मरीज में एनीमिया, लिवर बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें