फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो समुदायों के बीच चलीं लाठियां, महिला समेत छह घायल

Wed, 07 Aug 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लहिया जलपापुर गांव में सोमवार देर शाम दो समुदायों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी काे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गैर समुदाय के युवकों ने किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर विपक्षियों ने उन्हें पीट दिया। पुलिस छेड़छाड़ के आरोप को बेबुनियाद बता रही है।
विज्ञापन



लहिया जलपापुर गांव की दलित बस्ती निवासी एक व्यक्ति की दो पुत्रियां सोमवार देर शाम गांव के बाहर निकली थीं। आरोप है कि वहां गांव के ही एक समुदाय विशेष के युवकों ने किशोरियों से छेड़छाड़ की। किशोरियों ने मदद के लिए गुहार लगाई तो कुछ ही देर में उनके घरवाले मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें परिवार के छह लोग घायल हो गए।


उनका आरोप है कि विशेष समुदाय के युवकों ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर भी मारपीट की। महिलाओं से अभद्रता की। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली देहात थाने की पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। मारपीट में घायल तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ की टहनियों को तोड़ने को लेकर विवाद हुआ है। छेड़छाड़ नहीं हुई है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें