सुल्तानपुर। एसटीएफ ने मंगलवार सुबह चांदा थाना क्षेत्र के बैंतीखुर्द गांव में 50 हजार के इनामी बदमाश को उसके घर के पास से दबोच लिया। उसके खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज है। लखनऊ पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। एसटीएफ उसे अपने साथ ले गई।
मंगलवार सुबह यूपी एसटीएफ के सीओ प्रमेश शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने चांदा थाना क्षेत्र के बैंतीखुर्द गांव में दबिश देकर साहब मिश्र उर्फ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के मुताबिक, लखनऊ में आरोपी साहब मिश्र के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। सुबह बैंतीखुर्द गांव पहुंची लखनऊ एसटीएफ ने पहले आरोपी के घर के आसपास घेराबंदी की।
एसटीएफ को देखकर साहब मिश्र ने भागने की कोशिश की, लेकिन एसटीएफ की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के खिलाफ चांदा थाने में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में भी एक मामले में वांछित था। लखनऊ पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। चांदा थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी साहब मिश्र को एसटीएफ अपने साथ लखनऊ ले गई है।