फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आरक्षी पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक

Wed, 18 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा विसर्जन यात्रा के दौरान आरक्षी अश्वनी मिश्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में समिति उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद की तरफ से जिला जज की अदालत में मंगलवार को अग्रिम जमानत अर्जी पेश की गई। प्रभारी जिला जज ने बचाव पक्ष के तर्कों को सुनने के बाद मामले में नामजद आरोपी सरजू प्रसाद की अंतरिम जमानत स्वीकार कर उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत ने आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री व केस डायरी तलब करते हुए जमानत पर बहस के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय सुरक्षा ड्यूटी लिए नियुक्त आरक्षी अश्वनी मिश्र ने 28 अक्तूबर को कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनके आरोप के मुताबिक 26 अक्तूबर की रात वह सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर मौजूद थे। डीएम आवास के पास डीजे संचालकों के जरिये कंपटीशन करते हुए मार्ग का आवागमन बाधित कर दिया गया था। उन्होंने यह देखकर दुर्गा पूजा समिति बसौढ़ी के डीजे संचालक से डीजे आगे बढ़ाने के लिए कहा तो समिति के अध्यक्ष भैयाराम, उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद समेत अन्य इकट्ठा हो गए।
आरोपियों ने उन पर लोहे की राड व अन्य हथियारों से हमला किया था। प्रकरण में 15 नामजद व 25-30 आरोपियों के खिलाफ आरक्षी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में प्रभारी जिला जज संध्या चौधरी ने आरोपी सरजू प्रसाद की अंतरिम जमानत मंजूर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें