फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुख्य गेट पर खोदाई से सिकुड़ा स्टेशन का रास्ता

Mon, 23 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम अब यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है। सोमवार को मुख्य प्रवेश द्वार पर खोदाई और आरसीसी निर्माण के चलते रास्ता संकरा हो गया। आधे गेट पर निर्माण कार्य होने से स्टेशन में आने और बाहर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। संकरे रास्ते से दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही होने के कारण चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य प्रवेश द्वार पर भी आरसीसी निर्माण शुरू करा दिया गया है। सोमवार को जेसीबी से गेट के आधे हिस्से की खोदाई कर निर्माण कार्य कराया गया। इसके चलते रास्ते का बड़ा हिस्सा बाधित हो गया और वाहनों के निकलने के लिए सीमित जगह बची।

स्टेशन पर यात्रियों को छोड़ने कार से आए अमेठी के शिवकुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें कार अंदर ले जाने के लिए आधे घंटे इंतजार करना पड़ा। ई रिक्शा चालक सुलेमान सिद्दीकी ने बताया कि उनका रिक्शा खोदे जा रहे गड्ढे के पास फंस गया था, उसे निकालने के लिए धक्का लगाना पड़ा।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के मैनेजर प्रभजोत सिंह ने बताया कि सोमवार को गेट के आधे हिस्से में आरसीसी निर्माण पूरा करा दिया गया है। मंगलवार को दूसरे हिस्से में काम कराया जाएगा। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें