फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया जोर

Tue, 11 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
लंभुआ/सुल्तानपुर। काशी क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रमेश सिंह मंगलवार को पहली बार जिले में पहुंचे। उनके लंभुआ पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह, विकास वर्मा सहित अन्य भाजपाइयों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद वह पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, विजय त्रिपाठी, अखिलेश जायसवाल, चंदन नारायण सिंह, डॉ. रामजी गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें