फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रक्षाबंधन से पहले ही बसों का बेड़ा घटा, बढ़ेंगी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों के घर पहुंचने की होड़ और बसों का घटता बेड़ा यात्रियों की मुश्किल बढ़ा सकता है। त्योहार पर दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज सहित प्रमुख रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर डिपो में पहले के मुकाबले 20 बसें कम हो गई हैं। सीमित बसों से बढ़ी भीड़ को संभालना परिवहन निगम के लिए बड़ी चुनौती होगी। यात्रियों को बसों के इंतजार में लंबा समय गुजारना पड़ सकता है। सुल्तानपुर डिपो में निगम की 95 और अनुबंधित 62 बसें हैं। पहले निगम की 114 और अनुबंधित 63 बसें संचालित होती थीं। निगम की 19 और अनुबंधित एक बस कम हुई है। निगम की नौ बसें नीलाम हो चुकी हैं, जबकि आरएम के निर्देश पर 10 बसें अकबरपुर भेजी गई हैं। अनुबंधित श्रेणी में एक बस कम हुई है।
स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि चालक-परिचालकों की कमी के कारण कुछ बसें अमहट स्थित कार्यशाला में खड़ी रहती थीं। चालकों की कमी दूर करने के लिए ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें