फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुल्तानपुर पहुंचे प्रदेश के मंत्री नंदी बोले-औद्योगिक नक्शे पर उभर रहा पूर्वांचल

विज्ञापन
शहर में मीडिया से बातचीत करते औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता। - फोटो : शहर में मीडिया से बातचीत करते औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से पूर्व में 56 इंच सीने पर दिए गए बयान पर तंज कसा। रविवार रात एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जुड़ापट्टी आए मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयान में निरंतरता की कमी है। वह सुबह, दोपहर और शाम को क्या बोलते हैं, यह छोटे-छोटे बच्चों को भी पता है। चुनाव बाद कहां गायब हो जाते हैं, कोई नहीं बता सकता।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर अब पूर्वांचल भी तेजी से उभर रहा है। सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और अयोध्या जैसे जिलों में औद्योगिक निवेश की नई संभावनाएं खुल रही हैं। असरोगा के निकट प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा की स्थापना के लिए प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में बड़ी कंपनियां, अंतरराष्ट्रीय कंपनियां व बड़े औद्योगिक घराने उद्योग स्थापित कर रहे हैं।
बताया कि पहली बार हुई इन्वेस्टर्स समिट में 33 लाख 50 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ था। अब यह 50 लाख करोड़ रुपये पार कर गया है। देश तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। पीएम ने देश को दुनिया की सर्वोच्च ऊंचाई पर पहुंचाया है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन, भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें