सुल्तानपुर। अयोध्या में हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर सुल्तानपुर के टेबल टेनिस व बैडमिंटन के खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता बरेली में नौ से 12 सितंबर तक खेली जाएगी।
टेबल टेनिस में मुईद, अमन कुमार यादव, महताब अहमद, अमर भीम, गौरव कुमार, अंकुश कुमार, हिमांशु यादव, मो असलम,नैतिक, अनुराग कोरी व बालिका वर्ग में आद्या तिवारी व मधु का चयन हुआ है। बैडमिंटन में अक्षत शर्मा, हिमांशु,बेचन, अंकुश का चयन हुआ है।
सोमवार को टीम मैनेजर सूर्यवंश नापित और संजू यादव के साथ खिलाड़ी बरेली के लिए रवाना हो गए। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता राजेश कुमार कनौजिया, जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, एमजीएस प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह, राहुल तिवारी, मुनेंद्र मिश्रा, आरिफ नियाज, मो. सईद, दीपक सिंह आदि ने टीम को रवाना किया।