फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वॉलीबाल में स्टेडियम की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष एवं महिला वर्ग की थ्री साइड वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में डीवीए व बालिका वर्ग में स्टेडियम की टीम विजेता रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में जिला ओलंपिक संघ की ओर से बालक व बालिका वर्ग की थ्री साइड वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीवीए व स्टेडियम की सीनियर टीम ने प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग में डीवीए की टीम ने स्टेडियम की टीम को पराजित किया। बालिका वर्ग में स्टेडियम की टीम ने डीवीए की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह बेलदारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिह्नों का हमें अनुसरण करना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर राम शिरोमणि वर्मा, मुनेंद्र मिश्र, भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा, शेखू खान, टीटू यादव, निर्णायक मोहम्मद जीशान, राणा प्रताप यादव समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें