फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्टेडियम सुल्तानपुर ने वालीबॉल मैच जीता

Thu, 11 Jan 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में बुधवार से पंत स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। जूनियर बालक व बालिका वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच स्टेडियम सुल्तानपुर व सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम विजेता बनी। वहीं बाक्सिंग प्रतियोगिता में 46 से 48 किग्रा भारवर्ग में अनंत प्रताप सिंह विजेता बने। मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेेंद्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 10 बजे शुरू हुई वालीबॉल प्रतियोगिता में 12 टीमों ने दमखम दिखाया। पहले सेमीफाइनल में मो़ स्पोर्टिंग क्लब को सेंट जेवियर्स ने हराया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम सुल्तानपुर ने टिनी टॉस पब्लिक स्कूल को हराया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम सुल्तानपुर ने सेंट जेवियर्स स्कूल को हराया।

वहीं बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 46 से 48 किग्रा भारवर्ग में अनंत प्रताप सिंह विजेता व अंकुश निषाद उपविजेता रहे। 50 से 52 किग्रा भारवर्ग में अभिषेक ठाकुर विजेता व नैतिक विक्रम सिंह उपविजेता रहे। 52 से 54 किग्रा भारवर्ग में अभय शुक्ला विजेता व अभय मौर्या उपविजेता रहे।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में मुनेंद्र सिंह यादव, अतुल यादव, आशुतोष गुप्ता, मारुति नंदन राय, प्रवीण मिश्रा, शिवम कुमार, राहुल यादव व विजय यादव शामिल रहे। जिला खेेल अधिकारी सर्वेंदु सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें