फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल शिक्षकों ने सीखा योग

Fri, 10 Jul 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में गेम शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे विद्यालयों में जाकर बच्चों को योग की शिक्षा दें। कार्यक्रम में योग के साथ पीटी व स्काउट-गाइड के भी इवेंट्स हुए। बीएसए रमेश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय विद्यालय के खेल अध्यापकों को योग सिखाया गया।
विज्ञापन


योग प्रशिक्षक राजेश सिंह ने गेम शिक्षक व शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम समेत कुल 12 तरह के योग सिखाया। इसके बाद जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी व जिला महिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह ने पीटी व स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण दिया। बीएसए रमेश यादव ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे योग व शारीरिक शिक्षा बच्चों को दें।
विज्ञापन


इसके पहले शिक्षिका अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें