सुल्तानपुर। यूपी वालीबॉल संघ की ओर से पुरुष व महिला वर्ग की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 24 दिसंबर के बीच मऊ जनपद में होगा। इसके लिए महिला वर्ग की जिला स्तरीय टीम का चयन शुक्रवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला वालीबॉल संघ की ओर से से किया गया।
जिला वालीबॉल संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि राज्य स्तरीय चैंपियनिशप में महिला वर्ग का ट्रायल शुक्रवार को हुआ। ट्रायल में रागिनी मिश्रा, अंशिका सिंह आस्था पांडेय, प्रियंका मिश्र, जानसी सिंह, अनन्या सिंह, सरिता, अर्चना, स्वाति, पल्लवी, संजना निषाद का चयन किया गया। इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से संचालित होगा। इस मौके पर चयन समिति के सदस्य पर्यवेक्षक राम शिरोमणि वर्मा, पंकज दुबे, अतुल श्रीवास्तव समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।