फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जूनियर हाईस्कूलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के तीन परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों के परिसर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनवाया जाएगा। शासन ने इसके लिए 1,31,700 रुपये की धनराशि भेजी है।
विज्ञापन

जिले के दूबेपुर विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहट, भदैंया के उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर व बभनगंवा में खेल परिसर विकसित करने के लिए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय को 43,900 रुपये दिए जाएंगे।
बीएसए दीवान सिंह यादव ने दूबेपुर व भदैंया खंड शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर तीनों विद्यालयों की खाता संख्या की जानकारी मांगी है। ताकि जल्द से जल्द धनराशि विद्यालयों के खाते में भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धनराशि से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में छात्र-छात्राओं की खेल गतिविधियों के लिए अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएंगी। टेबल टेनिस कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट और कबड्डी के लिए कोर्ट बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बन जाने से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें