सुल्तानपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार से पांच नवंबर तक चलने 36 वीं सब जूनियर (अंडर-15) नेशनल चैंपियनशिप में जिले के छह खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें शुभम चौहान, मो कामरान, जय सिंह और रजनीश यादव यूपी टीम की तरफ से खेल रहे हैं।
सुमित गौड़ नेशनल हैंडबॉल अकादमी (भिलाई) छत्तीसगढ़ में होने के कारण छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। निहाल जायसवाल ऑल इंडिया साई की टीम में चयनित होने की वजह से भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी खिलाड़ी जिले के निवासी हैं। स्थानीय स्टेडियम में ही अभ्यास करके सभी खिलाड़ी विभिन्न स्थानों खेल छात्रावास में चयनित हुए।
मो. कामरान और रजनीश यादव अमेठी छात्रावास, शुभम चौहान और निहाल जायसवाल भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से संचालित छात्रावास सैफई इटावा में, जय सिंह गांधीनगर गुजरात सेंटर में हैं। सुमित गौड़ नेशनल हैंडबॉल अकादमी भिलाई छत्तीसगढ़ में है। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव प्रवीण मिश्र ने बताया कि नेेशनल गेम्स में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।