फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हंगामे के बाद सुल्तानपुर से भेजी स्पेशल ट्रेन

Tue, 28 Jan 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन आने पर ट्रैक पार करते यात्री
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर कुंभ स्पेशल ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने नारेबाजी शुरू की तो रेल प्रशासन सकते में आ गया। कंट्रोल रूम को मैसेज किया गया। वहां से निर्देश मिलने के बाद जैसे ही प्लेटफार्म नंबर चार पर स्पेशल ट्रेन की रैक लगाई गई। प्लेटफार्म एक से कूदकर यात्री
विज्ञापन

प्लेटफार्म चार की ओर भागे। आरपीएफ व जीआरपी भी यात्रियों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। प्लेटफार्म चार पर खड़ी स्पेशल ट्रेन की 22 कोच की रैक में इंजन लगाकर ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि अभी भी बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज नहीं जा सके हैं। उन्हें मनवर संगम व अन्य ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें