सुल्तानपुर। बिजली कटौती के खिलाफ सपा ने बुधवार को प्रदर्शन किया। साथ ही व्यवस्था नहीं सुधरने पर जन आंदोलन का ऐलान किया। पूर्व विधायक अनूप संडा ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता परेशान है। अधिकांश जनप्रतिनिधि संवेदन शून्य हैं। इसलिए सपा को सड़क पर उतरना पड़ रहा। उन्होंने गोलाघाट से कटका मार्ग के चौड़ीकरण में एक तरफ 64 फुट और दूसरे साइड आठ फुट भूमि लिए जाने पर सवाल उठाया।
पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को कलेक्ट्रेट गेट पर रोका गया। सपाइयों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, महामंत्री सलाउद्दीन हाशमी, पृथ्वीपाल यादव, वीरेंद्र मौर्य, अशोक वर्मा, ज्ञानप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
आम आदमी पार्टी ने भी किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर। बिजली कटौती के खिलाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी भी सड़क पर उतर पड़ी। शहर के तिकोनिया पार्क में जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार पर आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में लगातार बिजली महंगी हो रही है, लेकिन सरकार आपूर्ति नहीं सुधार रही है।
सह प्रभारी मोहम्मद अख्तर ने भी धरने को संबोधित किया। इस दौरान जिला महासचिव रामविलास तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, शहजादा शकील खान, अनिल कोरी, बृजेश प्रजापति, मक़सूद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।