कादीपुर। एटीएम मशीन से रुपया निकालकर घर जा रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने 10 हजार रुपये छीन लिया। युवक के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पाकड़पुर गांव निवासी राजकुमार उपाध्याय सोमवार को कादीपुर में स्थित एटीएम मशीन से रुपये निकालने पहुंचा था। राजकुमार ने एटीएम से 10 हजार रुपया निकालकर साइकिल से घर जा रहा था।
रास्ते में कादीपुर कस्बे के चांदा रोड पर राजकुमार कुछ दूर ही पहुंचा था कि एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। राजकुमार को तमंचा दिखाकर 10 हजार रुपये छीन लिया। राजकुमार के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग पहुंचे दोनों लुटेरे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।पुलिस ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।