फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इंस्पेक्टर नीशू तोमर की गिरफ्तारी का एसपी श्रावस्ती को आदेश

Fri, 25 Jul 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी से छेड़खानी से जुड़े नौ साल पुराने मामले में साक्ष्य देने में लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट/एफटीसी द्वितीय की कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। स्पेशल जज राकेश ने विवेचक नीशू तोमर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के लिए एसपी श्रावस्ती को आदेश दिया है। इस मामले में सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

कूरेभार थाने के एक गांव की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने स्थानीय थाने के ही एक गांव के रहने वाले आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य आरोपो में मुकदमा दर्ज कराया था। साक्षी इंस्पेक्टर नीशू तोमर गवाही देने के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी गवाही नहीं दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें