फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हिस्ट्रीशीटर सागर की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 25 Jul 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राकेश विश्वकर्मा हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ला की अदालत ने आरोपी सागर यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

कादीपुर थाने के मुडिला गांव निवासी दयाराम विश्वकर्मा ने बीते तीन अप्रैल को अपने बेटे राकेश विश्वकर्मा की हत्या व अन्य आरोपों में दोस्तपुर थाने के गोरई गांव निवासी सागर यादव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में जिला जज की कोर्ट ने हिस्ट्रीशीटर सागर यादव की जमानत के लिए कोई आधार न पाते हुए अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें