फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को मातहतों संग लगाया धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लादकर चीनी मिल जा रहा किसान पुलिस कर्मियों के काफिले को देखकर ट्रैक्टर बंद कर रुक गया। ट्रैक्टर सेल्फ स्टार्ट नहीं था, लिहाजा वह बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया। एसपी ने किसान की स्थिति भांप कर न सिर्फ ट्रैक्टर को मातहतों के साथ धक्का लगाया बल्कि उसे चीनी मिल तक पहुंचाया भी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा शुक्रवार को लॉकडाउन का निरीक्षण करने के लिए क्षेत्र में निकले थे। कूरेभार थाना क्षेत्र के जमोली चेक पोस्ट के पास एसपी निरीक्षण कर रहे थे। तभी पुलिस कर्मियों का काफिला देखकर गन्ना लदे ट्रैक्टर को किसान ने बंद कर दिया। उसके बाद बीच सड़क पर गन्ना लदा ट्रैक्टर खड़ा हो गया। एसपी की नजर ट्रैक्टर पर पड़ी और वे खुद उसे चला रहे किसान के पास पहुंच गए। एसपी ने किसान को ट्रैक्टर स्टार्ट कर आगे बढ़ाने को कहा तो उसने बताया कि वह सेल्फ स्टार्ट नहीं है। किसान ने बताया कि साहब ट्रैक्टर पर मात्र दो लोग हैं।
धक्का लगाए बिना यह स्टार्ट नहीं होगा। यह सुनते ही एसपी ने धक्का लगाने के लिए ट्रैक्टर में हाथ लगाया। उन्हें देख सभी सिपाही भी ट्रैक्टर को धक्का लगाने में जुट गए। धक्का लगाने से ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। उसके बाद किसान गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चीनी मिल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें