मोतिगरपुर/दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से पांच मकान और आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआमऊ निषाद बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच आग की चपेट में गांव निवासी गोवर्धन, बैजनाथ, शिवमूर्ति, जगन्नाथ व सुरेश का मकान आ गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। दूसरी घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गांगूपुर दूल्हापुर गांव की है। गांव में बृहस्पतिवार को हाईटेंशन लाइन के तार में हुई शॉर्टसर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से गांव के राजा वर्मा की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।