फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीईसी के इस्तीफे की मांग पर सपा का प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लंभुआ में धरना देते सपा कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी - फोटो : लंभुआ में धरना देते सपा कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
लंभुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेला वाली बाग से तहसील परिसर तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। यहां उपजिलाधिकारी अंशुल हिंदल को राज्यपाल के नाम छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। महिला विंग की शर्मिला यादव के नेतृत्व में महिलाएं शामिल हुईं। तहसील पहुंचने पर दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिली। आक्रोशित कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और उनकी रिहाई तक धरना जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका गया।
करीब 20 मिनट बाद अखिलेश यादव की रिहाई की सूचना मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सीईसी के इस्तीफे, मतदाता सूची में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की रक्षा, निर्वाचन व्यवस्था में जवाबदेही और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार की रक्षा की मांग की गई। प्रदर्शन में जिला महासचिव सलाहुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और सीईसी के इस्तीफे की मांग पर सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर भी धरना-प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा, नगर अध्यक्ष राजू चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें