फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, कार्यकर्ताओं ने की निंदा

Wed, 22 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कथित धक्का-मुक्की और हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को देखते हुए सपा नेता हाउस अरेस्ट रहे। इस कार्रवाई से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव को उनके विवेक नगर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया। सदर विधानसभा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा को भी तिंदौली स्थित आवास पर नजरबंद किया गया। पुलिस ने दोनों नेताओं के आवासों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। उधर, कांग्रेस के नेताओं को भी दिन में हाउस अरेस्ट रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें