सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने साप्ताहिक परेड की सलामी ली और रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की वर्दी, शस्त्रों के रखरखाव को परखा। उन्होंने टोलीवार ड्रिल का अवलोकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षण अधिकारियों को रिक्रूट आरक्षियों को परेड की प्रत्येक गतिविधि में पूर्ण पारंगत बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड में सलामी ग्रहण की। उन्होंने अर्दली रूम आयोजित कर अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। संवाद