फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तपिश ने झुलसाया, लू थपेड़ों ने किया बेहाल

Sat, 18 Apr 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 धूप से बचने के लिए गमछा लपेटकर जाता मोटर साइकिल सवार। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बढ़ता तापमान और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे से ही दोपहर जैसी तपिश महसूस होने लगी, जबकि दोपहर तक हालात लू जैसे बन गए। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से शहर की कई सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं शाम होने के बाद ही चहलपहल देखने को मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाजारों में तेज धूप से बचने के लिए लोग गमछा, टोपी और छाता का सहारा लेते नजर आए। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ लगभग गायब रही और लोग घरों में दुबके रहे। शाम चार बजे के बाद जब गर्मी का असर कम हुआ तो बाजारों में हलचल लौटी। गर्मी से निजात पाने के लिए हर कोई ठंडा पेयपदार्थ पीने के लिए बेताब दिखा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गर्मी और बढ़ने के संकेत दिए हैं। मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार भी गर्मी को और बढ़ा रही है। बताया कि लगातार बढ़ता तापमान और शुष्क हवाएं लू की स्थिति पैदा कर रही हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शाम से शुरू हो रही कटाई-मड़ाई
तेज धूप के चलते किसानों ने गेहूं की कटाई-मड़ाई का समय बदल दिया है। परऊपुर के मुकेश ने बताया कि अब भोर में खेत में पहुंचकर सुबह आठ बजे तक काम निपटा लेते हैं। इसके बाद शाम पांच बजे से रात तक कटाई का काम किया जा रहा है, जिससे तेज गर्मी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें