फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी की कमाई सपा ने सुल्तानपुर में गंवाई

Sun, 07 Feb 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के धन, बल एवं सत्ता के चुनाव में भी जिले में सपा कुछ खास नहीं कर पाई। सुल्तानपुर में सपा को 14 में सिर्फ सात सीटें हासिल हुई हैं। इसमें चुनाव के जरिए सपा को सिर्फ दो सीटें मिलीं हैं। छह विपक्ष के खाते में गई  हैं। जयसिंहपुर में सपाइयों के दबाव पर प्रशासन को फिर रिकाउंटिंग करानी पड़ी। चुनाव व गणना के दौरान जयसिंहपुर में गणना कक्ष के सामने पहले सपा व  निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट के बाद हवाई  फायरिंग हुई। अमेठी में कुल 13 ब्लॉक  प्रमुख सीटों में सपा के खाते में 12 सपा के हिस्से में गई हैं। बहादुरपुर की एक सीट पर कांग्रेस ने निर्विरोध चुनाव जीतने में सफलता पाई है। हालांकि सपा विधायक उसे भी पार्टी समर्थित प्रत्याशी बता रहे हैं।
विज्ञापन



जयसिंहपुर में हुई रिकाउंटिंग

सुल्तानपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के धन, बल एवं सत्ता के चुनाव में सपा अपनी इज्जत नहीं बचा सकी। रविवार को आठ सीटों पर हुए चुनाव में सपा को सिर्फ दो सीट हासिल हुई है। चुनाव में छह सीट विपक्ष के खाते में गई है। छह निर्विरोध निर्वाचनों में ही सपा केवल पांच सीट हासिल कर सकी है। हालांकि इसमें भी बसपा ने सीट पर सेंधमारी करने में कामयाब रही। चुनाव में तीन सीट भाजपा व एक कांग्रेस के खाते में गई है। मोतिगरपुर में मानक नहीं पूरा होने पर तीसरे श्रेणी के मतों की गणना करानी पड़ी। एडीएम वित्त ने बताया कि तीसरे श्रेणी के मतों की गणना के बाद श्रवण कुमार यादव को विजयी घोषित किया गया। मतदान एवं गणना को लेकर सुबह से ही सभी ब्लॉकों में गहमागहमी रही। डीएम एस. राजलिंगम, एसपी विनय कुमार यादव ने सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने दूबेपुर, एडीएम वित्त डीएस उपाध्याय ने मोतिगरपुर एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने धनपतगंज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें