फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध रहने से ठंड बढ़ी

Sat, 06 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदले रुख से शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार सुबह के समय धुंध रहने और दिन में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। शनिवार को सुबह के समय धुंध छाई रही। धुंध रहने से सुबह ठंड में इजाफा हो गया। बीच-बीच में कुछ देर के निकली धूप बेअसर रही। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो बादल फूलवाली फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होंगे। मौसम विभाग के मुताबिक  रविवार को सुबह के समय धुंध रहने और दिन में बादल रहने की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के   मौसम पर्यवेक्षक योगेंद कुमार सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें