फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बहू के बाद बेटे की मौत, सास-सास के खिलाफ केस

Thu, 14 Nov 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शबनम
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। पारिवारिक कलह से तंग होकर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में मंगलवार दोपहर एक दंपती ने जहर खा लिया था। जहां मंगलवार को पत्नी की मौत हो गई थी, देर रात पति ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने दामाद और बेटी की मौत के मामले में सास-ससुर व देवर पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गोसाईगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र राजापुर निवासी मोबीन के पुत्र मो़ आजाद (25) व बहू शबनम (23) ने मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में जहर खा लिया था। हालत गंभीर होने पर दोनों को सीएचसी जयसिंहपुर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल काॅलेज में शबनम की पहले ही मौत हो गई।
जबकि पति आजाद की देर रात मौत हो गई। मृतका शबनम के पिता मोहम्मद बसीर निवासी माधवपुर छतौना, थाना-गोसाईगंज ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह उनके पास उनकी बड़ी बेटी मदीना बेगम ने फोन करके बताया कि शबनम व उसके पति मो़ आजाद को उनके पिता मो़ मोबीन व मां कनीजा बानो ने जहर पिला दिया है।
विज्ञापन

उनकी पुत्री का विवाह 24 अप्रैल को हुआ था। शादी में विदा होकर जाने के बाद से ही उसके सास व ससुुर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ित किए जाने के मामले में दामाद मो़ आजाद ने एक सप्ताह पूर्व गोसाईगंज में शिकायत की थी। थाने से समझा- बुझाकर दोनों पक्षों को भेज दिया गया था। मंगलवार को उनकी पुत्री की सास कनीजा बानो व ससुर मो़ मोबीन ने दहेज की मांग को लेकर बेटी व दामाद से लड़ाई झगड़ा किया। इसके बाद शबनम व आजाद को मोबीन, देवर मो़ महबूब व सास कनीजा बानो ने मिलकर जबदस्ती जहर पिला दिया। जिसका बयान उनके दामाद ने मौत के पहले मेडिकल कॉलेज में बने एक वीडियो में दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
... हमहूं का पियाय दिहें जहर
गोसाईगंज। हमका और हमरे मेहरारू का मोबीन, महबूब और सब मिलकर बहुत मारे अहैं। हमार मोटर साइकिल तोड़ डारे अहैं। हमरे मेहरारू का जहर देकर मार डाले अहैं। हमहूं का जहर पिलाए अहैं। यह बातें मौत के पहले आजाद ने मेडिकल कॉलेज में कहीं। आजाद के अंतिम बयान का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो के बारे में कुछ भी बोलने सेे इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें