फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेटे ने ईंट से कूचकर पिता को मार डाला, बचाने आई बहन पर भी किया हमला; हालत नाजुक

Mon, 19 May 2025 01:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में बेटे ने ईंट से कूचकर पिता की हत्या कर दी। पिता को बचाने आई बहन पर भी ईंट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद एकत्र परिवार और गांव की महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की रात शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बचाने आई बहन को ईंट से मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के केनौरा गांव की है। गांव निवासी हृदयलाल (55) और उसकी बेटी घर पर थी। उनकी पत्नी विमला (50) घर से बाहर गई थीं। इसी बीच बेटा श्रवण नशे में धुत होकर घर आया। किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी होने लगी। 

श्रवण ने ईंट से पिता पर हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। श्रवण की बहन अमीषा (18) ने पिता पर हमला करते देखा तो वह भागकर उन्हें बचाने आई। इस पर आरोपी ने उस पर भी ईंट से हमला कर दिया। वह बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: भाजपा विधायकों का होगा ऑडिट, उसी आधार पर पार्टी तय करेगी 2027 चुनावों का टिकट; तीन श्रेणियों में होगा आकलन

लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां पर कुछ ही देर में हृदयलाल की सांसें थम गईं। वहीं बेटी का इलाज चल रहा है। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया कि श्रवण घर पर अक्सर झगड़ा करता था। इससे पहले वह मां को भी पीट चुका है। मृतक हृदयलाल को चार बेटियां व एक बेटा है। इनमें से सरोजा (35), मनोजा (32) और मनीषा (24) की शादी हो चुकी है। अमीषा (18) और श्रवण (30) घर पर रहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें